

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म मैरी कॉम का पोस्टर सोमवार को जारी किया गया।
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैरी कॉम' का पोस्टर रिलीज हो गया है। भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलिंपिक मेडल विजेता मैरी कॉम की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगी, यह पोस्टर से साफ है। प्रियंका की बॉडी और उनके मसल्स देखकर फैन्स हैरान हैं। एक फैन ने जब टि्वटर पर प्रियंका से इसका राज पूछा तो उन्होंने कहा, 'यह दो साल की ट्रेनिंग का कमाल है बेबी।'
प्रियंका ने कहा- सब कुछ झोंक दिया
यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। पोस्टर जारी होने के बाद प्रियंका ने सोमवार रात ट्वीट किया, 'दिल, खून, पसीना, आत्मा.. मैंने इसमें सब कुछ दिया है। अब ये आपके हवाले।' इसके बाद यूजर्स की तरफ से प्रियंका के लिए बधाइयों का तांता लग गया। सबने कहा कि उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी। एक यूजर ने तो प्रियंका के लुक में आए जबर्दस्त बदलाव को देखकर उन्हें 'गिरगिट' करार दिया। एक ने कहा कि जब फिल्म का पोस्टर देखकर ही लोगों का यह हाल है, तो ट्रेलर आने के बाद क्या होगा?
प्रियंका ने खूब की मेहनत
फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार और प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए जमकर पसीना बहाया है। बॉक्सर मैरी कॉम का लुक पाने और उनके जैसे गठे हुए शरीर के लिए प्रियंका न सिर्फ बॉक्सिंग सीखी, बल्कि वर्कआउट भी किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें